- Hindi News
- एसपी का मेडल वापस लेने के लिए राष्ट्रपति को पत्र
एसपी का मेडल वापस लेने के लिए राष्ट्रपति को पत्र
एसपीसिटीमोहाली स्वर्णदीप सिंह को ब्रेवरी के लिए मिले राष्ट्रपति मेडल को वापस लेने के लिए एक केस के शिकायतकर्ता ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। खन्ना के रणजीत सिंह ने उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्हें सस्पेंड करने की मांग भी की है।
रणजीत सिंह ने कहा है कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने अगस्त में मोहाली के एसएसपी इंदरमोहन सिंह भट्टी को नोटिस जारी कर एसपी सिटी-1 स्वर्णदीप सिंह पर रिश्वत लेने के आरोप में कार्रवाई करने का ऑर्डर किया था पर उन्होंने कार्रवाई नहीं की। दरअसल फ्रॉड केस के मुदई रणजीत सिंह ने शिकायत दी थी कि मोहाली की एक इमिग्रेशन कंपनी ने सिंगापुर भेजने के नाम पर उससे ठगी की थी।
जब उसने पुलिस को शिकायत दी तो एसपी स्वर्णदीप सिंह और अन्य पुलिस मुलाजिमों ने इमिग्रेशन कंपनी के मालिकों से 1.60 लाख रुपए की रिश्वत लेकर केस को रफादफा कर दिया।