- Hindi News
- बुजुर्ग पर दातर से िकया हमला, उंगलियों के अगले हिस्से कटे
बुजुर्ग पर दातर से िकया हमला, उंगलियों के अगले हिस्से कटे
चलती कार में आग लगी, लोगों ने शोर मचा रुकवाई, दंपति बचा
पिछली रात करीब साढ़े सात बजे खन्ना के निकटवर्ती गांव इसड़ू खुर्द में एक चलती नैनो कार में आग लग गई। इसमें सवार पति-प|ी को इसका पता ही नहीं चला और वे आग लगी कार चलाते रहे। जब उन्हें पता चला तो वे कार से उतरे पर कार जल चुकी थी। थानेदार बलवीर सिंह को किसी राहगीर ने सूचना दी कि उनके पीछे कार नंबर पीबी 11 आर (टी)-0444 में आग लगी हुई है। वह भागे कार सवार को रोका। कार को मालेरकोटला के जयप्रकाश चला रहे थे।
जिले के समराला गांव में कुछ लोगों ने जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर दातर से हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति के अंगूठे 2 उंगलियों के अगले हिस्से कट गए। सिविल अस्पताल में भर्ती ललित किशोर ने बताया कि गांव में उसके शरीक रिश्तेदारों के साथ उनका 4-5 मरले जगह को लेकर विवाद चल रहा है। वह मंगलवार तड़के हवेली में पशुओं को चारा डालने गया तो रास्ते में उसके रिश्तेदारों ने अंधेरे का फायदा उठा रंजिश के चलते उस पर हमला कर दिया। बचाव में उसने हाथ आगे किए तो एक हाथ की उंगलियां दातर के वार से कट गईं। शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले। घटना की शिकायत कानवां थाने में की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।