पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साक्षी खन्ना के मेंटर बनेंगे सलमान

साक्षी खन्ना के मेंटर बनेंगे सलमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर नेटवर्क विनोदखन्ना के बेटे अक्षय और राहुल हिंदी फिल्मों में अपनी ठीक-ठाक पहचान स्थापित कर चुके हैं। अब इन दोनों के छोटे भाई और विनोद के तीसरे बेटे साक्षी भी इंडस्ट्री में आने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ समय पहले खबरें थीं कि \\\"आशिकी-2\\\' से उनका डेब्यू होगा। इसके अलावा \\\"द डर्टी पिक्चर\\\' फेम निर्देशक मिलन लुथरिया के एक प्रोजेक्ट में साक्षी लगभग तय बताए गए लेकिन बात बन नहीं सकी। अब जानकारी है कि सलमान खान उनके मेंटर बनेंगे। सलमान के लिए ऐसा करना नई बात नहीं है। हमने पहले बताया था कि वे सुनील शेट्टी के बेटे अहान को भी ग्रूम कर रहे हैं, उनकी बॉडी बनवा रहे हैं। उनकी बहन अथिया को वे अपने बैनर की फिल्म हीरो में लॉन्च कर रही रहे हैं। सलमान सर की क्लास के नए स्टूडेंट होंगे साक्षी।

‌‌Vinod Khanna with

his son Sakshi.

Guru Salman