नशे के खात्मे के लिए कदम उठाना जरूरी : विक ढिल्लों
खन्ना|आज जहांपूरे विश्व को नशे ने अपनी चपेट में ले रखा है, वहीं पंजाब में नशे ने बुरी तरह अपने पैर पसारे हुये है। अगर नशे को समय रहते खत्म नहीं किया गया तो नतीजे हानिकारक हो सकते है। नशे का खात्मा करने के लिए सरकार एन.जी.ओज को ठोस कदम उठाने पड़ेंगे। विक ने कहा कि पंजाब पुलिस जो नशा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अपराधिक मान जेल भेजती है वह सरासर गलत है, ऐसा करने से पुलिस प्रशासन उन्हें सुधार नहीं सकता वीरवार को खन्ना नगर कौंसिल उप प्रधान व्विइजीस शर्मा से उनके आवास पर मिलने पहुंचे कैनेडा के एमएलए विक ढिल्लों ने बताया कि कैनेडा साथ अन्य देशों में जहां नशा करने वालों की संख्या कम है, वहा लोगों को जेलों की बजाए नशा छुड़ाओ केन्द्रों में भेजा जाता है, जहां उन्हें काउंसलिंग के साथ-साथ सभी सहूलियतें मुफ्त में दी जाती हैं। 2017 में होने वाले चुनाव में पंजाब की जनता किसको चुने जाने के सवाल पर विक ने उतर दिया कि हम भी पंजाब को कनाडा की तरह ही ख़ुशहाल हो। इस मौके पर विजय शर्मा, एडवोकेट मनीष शुक्ला, समाज सेवी विवेक शोरी (विक्की) मौजूद थे।