पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कौंसिल की इंजीनियरिंग ब्रांच के खिलाफ ठेकेदारों ने खोला मोर्चा

कौंसिल की इंजीनियरिंग ब्रांच के खिलाफ ठेकेदारों ने खोला मोर्चा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{टेंडरों के बायकॉट की चेतावनी, प्रधान की कार्यशैली पर जताई संतुष्टि

सिटीरिपोर्टर|खन्ना



नगरकौंसिल में टेंडरों को लेकर चल रहे विवाद में ठेकेदार यूनियन ने इंजीनियरिंग ब्रांच खिलाफ मोर्चा खोला है। वीरवार की शाम मीटिंग में ठेकेदारों ने नगर कौंसिल प्रधान विकास मेहता की कार्यशैली पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि हमारी लड़ाई इंजीनियरिंग ब्रांच से है।

इंजीनियरिंग स्टाफ के एस्टीमेट शहरवासियों के हित में नहीं हैं। इस लिए ब्रांच को तखमीने सही करने के लिए कहा गया है। कुछ लोग हमें अौर नगर कौंसिल प्रधान को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। सचचाई यह है कि इंजीनियरिंग स्टाफ की सारी गलती है। अगर वो अपने तखमीने सही नहीं करते तो ठेकेदार यूनियन इन टेंडरों समेत भविष्ट में लगने वाले टेंडरों का बायकाट करेगी। इस मौके पर मनीष कपिला, शिव कुमार, परमजीत शर्मा, अनिल कुमार हांडा, विशाल कौशल, सुरजीत सिंह, मुनीश भांबरी, करनैल सिंह, कवित भारद्वाज, पवन कौशल, सुखदेव कुमार, रुपेश कुमार, जय किशन, रोहित शर्मा, अंबिका पंडित, अरुण कुमार, तरसेम सल, विजय कौशल, रजत शर्मा, अनीष गुपता, जेबी शर्मा भी मौजूद रहे। उधर, नगर कौंसिल के म्यूनिसिपल इंजीनियर तरसेम ने कहा कि हमारी ब्रांच ने सरकार की हिदायतं के अनुसार ही एस्टीमेट लगाए हैं। किसी तरह की कोई गलती नहीं है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते ठेकेदार।

खबरें और भी हैं...