पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ओपन कबड्डी में सैंपली के गबरुओं ने बाजी मारी

ओपन कबड्डी में सैंपली के गबरुओं ने बाजी मारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{बेस्ट रेडर और बेस्ट कैचर मोटरसाइकिल से सम्मानित

सिटीरिपोर्टर|पायल

युवकसेवाएं स्पोर्टस क्लब गांव के लोग और एनआरआई लोगों के सहयोग से गांव जंडाली में दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट हरपिंदर गिल की अगुवाई में संपन्न हुआ। इस खेल मेले का उद्घाटन बाबा सुखविंदर दास ने किया।

कबड्डी ओपन के मुकाबलों में सैंपली साहिब की टीम पहले और माणकी दूसरे नंबर रही। 42 किलो में डडहेड़ी प्रथम और घलोटी सैकंड रहा। 37 किलो में रोहिड़ा ने पहले और बाबा पीर खां ने दूसरा नंबर हासिल किया। 32 किलो में बगली ने पहला और पत्तो हीरां की टीम दूसरे नंबर पर रही। खेल मेले के अंतिम दिन विस स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल, एसएसपी खन्ना गुरप्रीत सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर चंडीगढ़ जीवनदीप सिंह,पूर्व मंत्री तेज प्रकाश सिंह, विधायक गुरकीरत सिंह कोटली, आप के जसवीर सिंह,चेयरमैन गुरप्रीत सिंह, यादविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, गुरदीप सिंह लिबड़ा, जगदेव सिंह, सर्वनजीत सिंह, रुपिंदरजीत कौर और लखवीर सिंह लक्खा मौजूद थे। डॉ. अटवाल ने जंडाली के विकास के लिए 10 लाख की ग्रांट देने की घोषणा की इसके अलावा स्पोर्टस क्लब 51 हजार देने का भी ऐलान किया। खेल मेला संपन्न होने के बाद रात को लोगों के मनोरंजन के लिए गुरदासमान ने खुला अखाड़ा लगाया. स्टेज पर पहुंचे ही तालियों की गड़गड़ाहट से लोगों ने उनका स्वागत किया। गायक संभालते ही मान साहब ने धार्मिक गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने शीतला माता को प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने पुराने गीतों से लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। क्लब के प्रंबधकों ने गुरदासमान को फुलकारी और यादगारी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। गांव जंडाली में गीतों से मनोरंजन करते गुरदासमान

खबरें और भी हैं...