पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पोस्टर मेकिंग में सुखमनी ने पहला स्थान हासिल किया

पोस्टर मेकिंग में सुखमनी ने पहला स्थान हासिल किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{एएस कॉलेज खन्ना में मनाया बसंत उत्सव

सिटीरिपोर्टर|खन्ना

अमलोहरोड पर स्थित एएस कालेज फार विमेन में बसंतोत्सव बहुत धूमधाम कालेज के फैशन डिजायनिंग विभाग, संगीत अन्य विभागों की तरफ से मनाया गया। इस अवसर पर रजलीश मोदी, एमसी. एच.अगरवाल हस्पताल, मनीषा सूद मुख्यातिथि का कालेज की मैनेजमेंट कमेटी की तरफ से स्वागत किया गया। प्रिंसीपल डॉ. मीनू शर्मा ने बसंत त्रतु की सामाजिक महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरूआत कालेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना पेश कर की गई। इसके अतिरिक्त वसन्त त्रतु का महत्व प्रदशित करते हुए सास्कृतिक नृत्य लोक गीत पेश किए गए। फैशन डिजायनिंग विभाग अध्यक्ष हरिंदर कौर, गुरप्रीत कौर, शैली वैध, पारूल की निगरानी में तैयार फैशन शो ने कार्यक्रम की शोभा बना। इसमें छात्राओं ने मुग़ल सलतनत आधुनिक युग के भारतीय परिधान पहन कर प्रस्तुति दी। पोस्टर मेकिंग काईट मेकिंग की प्रतियोगिता करवाई गई। मैनेजमेंट के मैंबरों मुख्यातिथि विशिष्टातिथि ने कार्यक्रम देखकर बहुत प्रशंसा की। प्रतियोगिता में सुषमा सिंगला, डॉ. प्रभजीत कौर , डॉ. नयना शर्मा ने जज की भूमिका अदा की। इन मुकाबलों के दौरान पोस्टर मेकिंग में सुखमनी ने पहला, स्मध्दि धीर ने दूसरा, नीतिका सरीन ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह काईट मेकिंग में हरप्रीत कौर ने पहला, कन्सोलेशन रूबी ने दूसरा, परमिंदर कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि ने मैनेजमेंट के सदस्यों के साथ अन्य विजेता छात्राओं को सर्टीफिकेट वितरीत किए। इस मौके पर कालेज मैनेजमेंट की प्रबंधकी कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह एडवोकेट, उप-प्रधान संजीव धमीजा, जनरल सैकेटरी राजेश कुमार डाली, कालेज सैकेटरी अजय सूद, प्रिंसीपल डॉ . मीनू शर्मा, करूण अरोड़ा, विकास मेहता भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम की समाप्ती हुई।

विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...