आज दिल्ली में सीएम केजरीवाल से मुलाकात करेंगे गुरप्रीत भट्टी
@भट्टी केआप में जाने की चर्चा होने लगी है तेज
सचिनआनंद। खन्ना
पीपीपीऔर कांग्रेस में मर्जर से दूर रहे पीपीपी के सेक्रेटरी जनरल गुरप्रीत सिंह भट्टी और आम आदमी पार्टी की नजदीकियां बढ़ गई हैं। भट्टी वीरवार को सीएम और आप के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में मिलेंगे। भट्टी ने इसकी पुष्टि भी कर दी है और कहा है कि आप के आॅल इंडिया आर्गेनाइजेशनल हेड दुर्गेश पाठक ने उन्हें बुधवार को फोन कर कहा कि केजरीवाल उनसे मिलना चाहते हैं। सूत्रों के अनुसार भट्टी आप नेताओं से लंबे समय से संपर्क में थे। वे खुद भी इस बात की हामी भरते रहे हैं कि जिस एजेंडे के लिए पीपीपी का गठन किया था वो केवल आप के पास है।
भट्टी ने बताया कि वे केवल एजेंडे की राजनिति करना चाहते हैं। आप नेताओं से इसे लेकर उनकी कई मीटिंग्स हुईं। केवल करप्शन ही पंजाब का मुद्दा नहीं। इसके अलावा किसानी, इकोनॉमी, इंडस्ट्री, बेरोजगारी, नशा और लॉ एंड आर्डर भी पंजाब में मुद्दे हैं। इसे लेकर उनकी संजय सिंह, दुर्गेश पाठक और भगवन्त मान से कई मीटिंग्स हुईं जिनसे काफी तसल्ली हुई। आप के पास इन सभी मुद्दों को लेकर अच्छा प्रोग्राम है और वे उन्हें लेकर गंभीर हैं। उधर, दुर्गेश पाठक ने भट्टी और केजरीवाल की वीरवार को होने वाली मुलाक़ात की पुष्टि की।
गुरप्रीत भट्टी