पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आढ़तियों पर साहूकार एक्ट को जबरन थोपना मंजूर नहीं: कालड़ा

आढ़तियों पर साहूकार एक्ट को जबरन थोपना मंजूर नहीं: कालड़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब आढ़ती एसोसिएशन की मीटिंग में उठे कई मुद्दे

एग्रीकल्चररिपोर्टर। खन्ना

पंजाबआढ़ती एसोसिएशन की मीटिंग में बुधवार को खन्ना में पंजाब प्रधान विजय कालड़ा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पंजाब की लगभग सभी मंडियों से आढ़तियों ने शिरकत की। बैठक में आढ़तियों के साथ-साथ किसानों के मसलों पर भी चर्चा की गई। प्रधान कालड़ा ने कहा कि सरकार साहूकार एक्ट को लागू कर आढ़ती और किसान दोनों को बर्बाद करने में लगी हुई है। इस एक्ट का निर्माण तो बैंकों के लिए किया गया था, लेकिन अब सरकार इसे जबरन आढ़तियों पर थोपना चाहती है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कालड़ा ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इसे लागू करने की कोशिश भी की तो एक आवाज पर पंजाब भर की मंडियां बंद कर दी जाएंगी। सरकार के कुछ मंत्री और नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि ब्याज के नाम पर आढ़ती किसानों को लूटते हैं, जबकि किसान का आढ़ती और आढ़ती का किसान के बिना गुजारा नहीं। किसानों को आढ़ती से आसानी से पैसे भी मिल जाते हैं। इस अवसर पर प्रदेश सेक्रेटरी अमरजीत सिंह बराड़ा, राजू भल्ला, देवी दयाल, साधू राम, वरिंदर कुमार, यादविंदर सिंह लिबड़ा, रूप सिंह, प्रेम सिंह, मग्घर सिंह, सुरिंदर पाल सिंह, दर्शन सिंह, मनमोहन सिंह, सुखविंदर सिंह चीमा, हरबंस सिंह रोषा, सुरिंदर पाल वर्मा, सुशील कुमार शीला भी मौजूद रहे।

पंजाब आढ़ती एसोसिएशन की मीटिंग को संबोधित करते विजय कालड़ा और अन्य।

खबरें और भी हैं...