शिव कांवड़ सेवा संघ भगतों के लिए लगाएगा शिविर
{मीटिंग में 2 मार्च से शुरू होने वाले कार्यक्रम पर विचार किया गया
सिटीरिपोर्टर|खन्ना
खन्नामें स्थानिय नई अाबादी में शिव काबड सेवा संघ की एक मीटिंग हुई। मीटिंग की अगुवाई हंसराज बिरानी द्वारा की गई। मीटिंग में 2 मार्च से शुरू होने वाले काबड़ शिवरात्रों पर विचार किया गया मीटिंग के दौरान हंस राज बिरानी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी शिव काबड़ सेवा संघ की तरफ से शिव भगतों के लिए शहर में 6 दिन का शिवर लगाया जाता है। जिसमें काबड़ियों की सहूलत के लिए संस्था के मेवर दिन रात सेवा करते है। उन्होंने कहा कि सभी शिव भगतों को चाहिए कि वह शिवरात्री वाले दिन अपने-अपने घरों की लाइटों से सजावट करें। इस मौके पर प्रधान हंस राज बिरानी, राज कुमार मैनरो, सतपाल विंग, सुभाष शाही, कुलदीप वडेरा, सतपाल अरोड़ा, चरनजीत पप्पू , विनोद तिवाड़ी, शमशेर शर्मा, पवन जेदका, अजय मेनी, मनोज चादला, जसपाल सिंह भी मौजूद रहे।
शिव कांवड़ सेवा संघ के मेंबर्स मीटिंग करते हुए।