शिक्षा का प्रसार हर वर्ग के लिए अहम है : चेयरमैन गुरचरण सिंह
खन्ना|गुलजार ग्रुपआफ इंस्टीट्यूशंस खन्ना द्वारा शिक्षा देने के साथ-साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए, 31 होनहार जरुरतमंद छात्रों के लिए स्कालर्शिप दी गई है। महिन्द्रा फाईनांस के सहयोग से गुलजार ग्रुप के 7 छात्रों अन्य कालेज के 24 छात्रों को 3.41 लाख रुपए की स्कालर्शिप दी गई है। यह स्कालर्शिप उन छात्रों को दी गई है, जो पढ़ाई में तो अच्छा परिणाम लाते हैं और जिनके अभिभावकों की वार्षिक वेतन 2 लाख से भी कम है। 31 छात्रों को स्कालर्शिप पोस्ट ग्रेजुएश्न के कोर्स के लिए गुलजार ग्रुप के चेयरमैन गुरचरण सिंह सिंगला अभिषेक शर्मा द्वारा वितरीत की गई इस अवसर पर चेयरमैन गुरचरण सिंह ने स्कालर्शिप हासिल करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि अच्छे भविष्य के लिए लगातार मेहनत करना बहुत जरूरी है। इसलिए अगर वे एक साकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हैं तो फाईनांस की कमी के कारण उनकी पढ़ाई में कभी बाधा नहीं आएगी। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा का प्रसार हर वर्ग में होना चाहिए। अंत में महिन्द्रा के प्रतिनिधी अभिषेक शर्मा ने भी छात्रों के साथ विचार किया।