पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खन्ना में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

खन्ना में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खन्ना|खन्ना मेंरविवार की रात हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों हादसे अमृतसर-दिल्ली जीटी रोड पर हुए। भुमद्दी का रहने वाला 25 साल का गुरजीत सिंह बाइक पर सवार होकर रात 9 बजे खन्ना से घर जा रहा था। रामगढ़िया भवन के पास उसे किसी गाड़ी सवार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बुल्लेपुर के मेक डोनाल्ड के पास पैदल जा रहे 35 वर्षीय व्यक्ति को किसी अज्ञात गाड़़ी ने टक्कर मार दी। मरने वाले की पहचान नहीं हो पाई। दोनों लाशों को खन्ना सिविल अस्पताल पहुंचाया दिया गया है।