अंतरराज्यीय टायर चोर गिरोह काबू
भास्कर न्यूज| कीरतपुर साहिब
थानाकीरतपुरसाहिब की पुलिस की तरफ से एक अंतरराज्यीय टायर चोर गिरोह को काबू करने में सफलता हासिल की है। इस संबंधी आज थाना कीरतपुर साहिब में पत्रकारों से बातचीत में डीएसपी संत सिंह धालीवाल तथा थाना प्रमुख रमिंद्र सिंह काहलों ने बताया कि 27 -28 जनवरी की रात को गांव नक्कियां में सड़क के किनारे खड़े ट्रक के 4 टायर चोरी हो गए थे। जिस का मुकदमा कीरतपुर साहिब थाने में दर्ज कर लिया गया था।
इस संबंधी पिछली 4 फरवरी को स्थानिक पुलिस की तरफ से बुंगा साहिब के पास लगाए गए नाके दौरान सुरिन्द्र सिंह पुत्र हरमेस चंद निवासी गांव पंथों जिला शहीद भगत सिंह नगर और मनजीत पुत्र देव निवासी गांव माणेवाल जिला शहीद भगत सिंह नगर तथा अन्य पर टायर चोरी का मुकदमा दर्ज था, को काबू किया। इस दौरान जब उनसे पूछताछ की तो उनके पास से गांव नक्कियां से चोरी किया एक टायर बरामद किया। इसके अलावा आज एक गुप्त सूचना मिली कि इन चोरों के बाकी साथी हिमाचल परदेस में चोरी के टायर बेचने के लिए जा रहे हैं।