मरीजों के सफल ऑपरेशन करवाए
भास्कर न्यूज|सुनाम (संगरूर)
लायंसक्लब रॉयल की ओर से लगाए नि:शुल्क आंखों के ऑपरेशन कैंप के अंतिम चरण में जिन मरीजों के ऑप्रेशन किए गए थे उनकी आंखों की पट्टियां खोलकर जांच की गई। जिसमें सभी 120 मरीजों के ऑप्रेशन सफल रहे। इस मौके पर समापन समागम के दौरान मरीजों को दवाइयां, मुरब्बे और फल आदि बांटे गए। समापन समागम में एसडीएम परनीत शेरगिल, डीटीओ राजेश धीमान तथा एसडीएम लहरागागा केआर कंसल विशेष रूप से शामिल हुए। इन अधिकारियों ने क्लब की गतिविधियों की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी समाज सेवा केवल जरूरतमंद या गरीब वर्ग को ही लाभ नहीं पहुंचाती है बल्कि देश के निर्माण में भी ऐसे काम कारगर साबित हो रहे हैं। क्लब के अध्यक्ष मनिंदर सिंह ने सभी मेहमानों और सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि भविष्य में क्लब के समाज सेवी प्रोजेक्ट जारी रहेंगे। मौके पर परमिदंर जार्ज, पवन जिंदल, गुरिंदरजीत सिंह, कुलवीर सिंह, हरप्रीत सिंह, रजनीश गर्ग, सतीश कुमार हाजिर थे।
सुनाम में मरीजों के साथ मेहमान क्लब सदस्य।