- Hindi News
- संतों ने शाकाहारी जीवन की महत्ता से करवाया अवगत
संतों ने शाकाहारी जीवन की महत्ता से करवाया अवगत
लहरागागा (संगरूर)|विद्या रतनग्रुप ऑफ कॉलेजेज खोखर में शाकाहारी जीवन के लाभ विषय पर छह जैन मुनि संतों (राकेश मुनि जी, नरिंदर मुनि जी, अजीत मुनि जी, सौरव मुनि जी, पीयूष मुनि जी जेअंत मुनि जी) ने प्रवचन किए। उन्होंने छात्रों को शाकाहारी आहार की श्रेष्ठता के बारे में समझाया। कॉलेज के प्रिंसिपल डायरेक्टर रणजीत खेड़ा ने छात्रों को अपना जीवन चिंता मुक्त, निरोग सुखी बनाने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज में शाकाहारी जीवन संबंधी रिसर्च सेंटर स्थापित करने का फैसला लिया गया। इस मौके एमडी हिंमाशु गर्ग, चेयरमैन चैरी गोयल, प्रिंसीपल तपन साहू, प्रिंसिपल हंसराज ने भी विचार रखे। (भान)