पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लहरा में पक्का मार्च, आज

लहरा में पक्का मार्च, आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लहरागागा (संगरूर)|मजदूर मुक्तिमोर्चा की बैठक राज्य नेता गोबिंद सिंह छाजली की अगुवाई में धन्ना भगत गुरुद्वारा साहिब में हुई। इस अवसर पर गोबिंद छाजली ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की हक-सच की आवाज को दबाने के लिए काले कानून बना रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 40 साल पहले गांव खोखर में दलित मजदूरों को रिहायशी प्लाटों के लिए जमीन अलाॅट की गई थी। जिस पर कुछ किसानों ने कब्जा कर रखा है। मजदूरों को अभी तक इस जमीन का कब्जा नहीं मिला है। जिसके रोष स्वरूप 15 सितंबर से एसडीएम लहरा के कार्यालय के समक्ष पक्का मोर्चा लगाया जा रहा है 22 सितंबर को शहर में रैली निकाली जाएगी। इस मौके पर रोमी राम, तरसेम सिंह, जसवीर सिंह, बलदेव सिंह, गुरबचन सिंह आदि मौजूद थे।