- Hindi News
- शिवम कॉलेज में स्टूडेंट्स को दी हिंदी भाषा से जुड़ने की प्रेरणा
शिवम कॉलेज में स्टूडेंट्स को दी हिंदी भाषा से जुड़ने की प्रेरणा
लहरागागा शिवम कॉलेज ऑफ एजुकेशन खोखर कलां में छात्रों को इनाम देते हुए स्टाफ सदस्य।
भास्कर न्यूज| लहरागागा (संगरूर)
शिवमकॉलेज ऑफ एजुकेशन खोखर कलां में हिंदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर कॉलेज की प्रबंधकीय कमेटी के प्रधान सनमीक सिंह हैनरी और शिक्षा सलाहकार राकेश कुमार मुख्य मेहमान थे। वाइस प्रिंसिपल लेक्चरर रमनदीप कौर ने मुख्य मेहमानों का स्वागत किया।
हैनरी और राकेश कुमार ने कहा कि हमें हिंदी भाषा के गौरव को समझना चाहिए इसे कायम रखना चाहिए। हिंदी को 14 सितंबर 1949 को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिया गया था। यह भाषा विभिन्न राज्यों में स्थानीय भाषाओं के साथ संपर्क भाषा का रोल निभा रही है। इस मौके हिंदी विभाग के मुखी लेक्चरर शमनदीप सिंह गिल ने हिंदी भाषा की दिशा और दशा पर प्रकाश डालते हुए हिंदी भाषा के इतिहास की जानकारी दी। इस दौरान छात्रों ने भी हिंदी भाषा की महत्ता पर भाषण दिए। छात्रों ने हिंदी गीत देश मेरा रंगीला पर कोरियोग्राफी पेश की। छात्रों को इनाम भी दिए गए। (सूरज भान)