दिल्ली नतीजों ने भाजपा के गरूर को तोड़ा
भास्कर न्यूज |लहरागागा (संगरूर)
दिल्लीविधानसभा चुनाव के नतीजों ने जहां भाजपा के गरूर को तोड़ दिया है वहीं यह भी साबित कर दिया है कि मोदी देश नहीं सिर्फ स्टेट ही चला सकता है।
यह कहना है हलका विधायक पंजाब की पूर्व सीएम बीबी राजिंदर कौर भट्ठल का। वह यहां पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। इस दौरान उन्होंने साथियों समेत कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा नेता नगर काउंसिल के पूर्व वाईस प्रधान पलविंदर सिंह गक्का का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि विभिन्न पार्टियों को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेता आज अपने फैसले पर पछता रहे हैं। सिर्फ 100 दिनों में ही पीएम मोदी का नाम देश से आलोप हो गया है।
मोदी विकास की नहीं बल्कि फिरकापरस्ती की राजनीति करते हैं। जिसके चलते केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद दिल्ली में भाजपा की दुर्दशा हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य ही भाजपा को दिल्ली में सत्ता से दूर रखना था। उन्होंने कहा कि मोदी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि मोदी की अगुवाई में देश आगे नहीं बढ़ सकता।
इस मौके पर सोमनाथ सिंगला, ईशर सिंह, राजेश गर्ग, रविंदर रिंकू, संजीव हनी, नीटू शर्मा, सोहन लाल गुरने, ऊधम सिंह बागड़ी, जसवीर सिंह कुदनी, राजविंदर सिंह, मिठन लाल मूनक मौजूद थे। (सूरज भान)
लहरागागा में कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा नेता का स्वागत करती बीबी भट्ठल।