केसीटी कॉलेज का परिणाम रहा शानदार
लहरागागा (संगरूर) |केसीटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने सातवें सेमेस्टर की परीक्षा में बढ़िया अंक प्राप्त किए हैं। कॉलेज चेयरमैन मोंटी गर्ग, महासचिव लवप्रीत सिंह, उप चेयरमैन आलमजीत सिंह, महासचिव लवप्रीत सिंह, प्रिंसिपल नवनीत सिंह ने बताया कि मनदीप कौर ने 87 फीसदी, वर्षा रानी ने 83.8 फीसदी, राजपाल कौर ने 86 फीसदी, जगतार सिंह ने 81 फीसदी, गीनू सिंगला ने 78 फीसदी अंक प्राप्त किए है। इस मौके सरपरस्त रूलदू राम, सतवंत सिंह खंडेबाद, अनिल गर्ग मौजूद थे। (सूरज भान)