पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडल ने 65 परिवारों को राशन बांटा

मंडल ने 65 परिवारों को राशन बांटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लहरागागा (संगरूर)|श्री विशालदुर्गा संकीर्तन मंडल ने जीपीएफ धर्मशाला में 64वां राशन वितरण समारोह करवाया गया। इसमें 65 परिवारों को एक माह का घर का राशन बांटा गया। इस मौके पर सीनियर कांग्रेसी नेता सुरेश कुमार सिंगला ठेकेदार, समाज सेवक सुरिंदर कुमार डिस्को चौकी इंचार्ज चौधरी धर्मवीर ने विशेष तौर पर शिरकत की। संस्था के संस्थापक जस पेंटर ने मेहमानों का स्वागत किया। इस दौरान हवलदार हरबंस सिंह सुरेश कुमार शर्मा को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। बता दें कि इन मुलाजिमों ने गत दिनों आग की चपेट में आई एक स्कूली वैन में फंसे बच्चों को सही सलामत वैन से बाहर निकाला था। इस मौके पर चेयरमैन गौरव विक्की, सोनू सिंगला, राज कुमार, रमेश कुमार, गोरा लाल, हरदीप सिंह चोटीयां, जगसीर सिंह, मोहन सिंह प्रधान मुंशी यूनियन, जय प्रकाश, प्यारा लाल, जय नारायण मौजूद थे। (सूरज भान)