- Hindi News
- हरियाणा में फिर बनेगी कांग्रेस सरकार: भट्ठल
हरियाणा में फिर बनेगी कांग्रेस सरकार: भट्ठल
लहरागागा (संगरूर)| पंजाबकी पूर्व मंत्री राजिंदर कौर भट्ठल ने शहर में यूको बैंक की नई ब्रांच का उद्घाटन करने के बाद आयोजित समारोह के दौरान कहा कि शहर में बैंक की नई शाखा खुलने से विकास के रास्ता खुलेंगे। नौजवान बैंक से कर्ज लेकर अपना कारोबार शुरू कर सकेंगे। इस दौरान पत्रकारों से मुखातिब हुई बीबी भट्ठल ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस तीसरी बार अपनी सरकार बनाने जा रही है। हरियाणा में दूसरी किसी पार्टी का आधार नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह से एकजुट है। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा में जो गठबंधन है वह सिर्फ इनके निजी स्वार्थों के लिए है कि लोगों के हितों के लिए। हरियाणा में बादल साहिब भाजपा को छोडक़र चौटाला का साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को वह सिरसा, फतियाबाद, नरवाणा, टोहाणा आदि हलकों में प्रचार करेंगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का वजूद ही खत्म हो चुका है। इस मौके पर ईशर सिंह कोच, भूषण गोयल, सोम नाथ, सोमनाथ सिंगला, रिंप्पी सराओ, कृपाल नाथा, प्रवीण रोडा, महेश नीटू आदि मौजूद थे। (सूरज भान)