- Hindi News
- प्लेसमेंट ड्राइव में केसीटी कॉलेज के छात्र चुने
प्लेसमेंट ड्राइव में केसीटी कॉलेज के छात्र चुने
भास्कर न्यूज| लहरागागा (संगरूर)
केसीटीकॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में पटियाला की आॅटोमेशन एंड इंफोटेक सॉल्यूशंस कंपनी ने प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल ब्रांच के छात्रों ने भाग लिया। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ममता गुप्ता, तापसी अरोड़ा ने छात्रों को जानकारी दी कि वह कहां-कहां ट्रेनिंग लगवा सकते हैं। उन्होंने प्रोग्राम लॉजिक कंट्रोलर के बारे में भी समझाया।
कॉलेज के चेयरमैन मोंटी गर्ग, अध्यक्ष जसवंत सिंह प्रिंसिपल नवनीत सिंह ने बताया कि सेमिनार के दौरान कंपनी द्वारा छात्र मनदीप कौर, वर्षा, ओमेश, बलविंदर सिंह, दलेर सिंह, केशव बांसल को चुना गया।
इन छात्रों का आॅटोमेशन एंड इंफोटेक सॉल्यूशंस कंपनी में एचआर इंटरव्यू होगा और इंटरव्यू पास करने के बाद इन छात्रों की वहीं प्लेसमेंट हो जाएगी।
इस मौके पर सरपरस्त रुलदू राम नंबरदार, सह सरपरस्त सतवंत सिंह खंडेबाद, उप-चेयरमैन आलमजीत सिंह, महासचिव लवप्रीत सिंह, शिवम कॉलेज के चेयरमैन अनिल गर्ग मौजूद थे। (सूरज भान)
केसीटी कॉलेज में छात्रों को संबोधित करती कंपनी की अधिकारी।