- Hindi News
- रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी के बारे में स्टूडेंट्स को बताया
रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी के बारे में स्टूडेंट्स को बताया
रोबोटिक्स की जानकारी प्राप्त करते हुए छात्र।
लहरागागा (संगरूर) | केसीटीकॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में इंजीनियर दिवस पर आईआईटी दिल्ली की ट्रिस्ट भारतीय प्रौघोगिकी संस्थान द्वारा रोबोटिक्स विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें दूसरे कॉलेजों के छात्रों ने भी भाग लिया। इस दौरान कंपनी के रिसर्च इंजीनियर कुछागर ने छात्रों से बातचीत करते हुए उन्हें ट्रेनिंग की ओर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल ब्रांच के छात्रों को रोबोटिक्स की नई टेक्नोलॉजी उनका प्रयोग आदि की जानकारी दी। केसीटी कॉलेज के चेयरमैन मोंटी गर्ग, अध्यक्ष जसवंत सिंह प्रिंसिपल नवनीत सिंह ने कहा कि ऐसे प्रोग्राम भविष्य में भी करवाए जाएंगे। इस मौके कॉलेज के सरपरस्त रुलदू राम नंबरदार, सह सरपरस्त सतवंत सिंह, उप चेयरमैन आलमजीत सिंह, महासचिव लवप्रीत सिंह वड़ैच, अनिल गर्ग, एचओडी नवजोत कौर मौजूद थे। (सूरज भान)