पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वजीफा परीक्षा के अव्वल बच्चे सम्मानित

वजीफा परीक्षा के अव्वल बच्चे सम्मानित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर | रियातबाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में जरूरतमंद छात्रों की मदद के लिए सभी पढ़ो आगे बढ़ो स्कीम के तहत वजीफा परीक्षा करवाई गई, जिसमें संगरूर पटियाला के लगभग 700 छात्रों ने भाग लिया। इस परीक्षा में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल महिलां के 12वीं कक्षा के 32 छात्रों ने भी भाग लिया। छात्रों की अगुवाई कर रहे अंग्रेजी लेक्चरर परमिंदर कुमार लोंगोवाल ने बताया कि छात्र अंबरित पाल सिंह ने पहला स्थान प्राप्त कर 2 हजार, छात्र प्रदीप सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त कर 1500 रुपए का ईनाम प्राप्त किया। इसी तरह छात्र हरमनदीप सिंह, अमनजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह दुल्लट ने क्रमवार पांचवा, छठा, सातवां आठवां स्थान प्राप्त करके 250 रुपए का इनाम जीता।