समाधि लेने पर शोक जताया
लौंगोवाल (संगरूर)|1008 स्वामीबसंत गिर जी महाराज मुख्य सेवादार शिवधाम दुधाधारी टिल्ला नमोल ने अपना शरीर त्याग कर समाधि ग्रहण कर ली है। स्वामी डा. चंद्र मुनी मुख्य सेवादार गौशाला शेरों ने बताया कि स्वामी जी ने 11 सितंबर को हरिद्वार के नजदीक फूलचटी तप स्थान पर समाधि ग्रहण की है। शरीर त्यागने पर स्वामी वाम गिर, संत समाज पूरे देश के सेवकों ने गहरे दुख का प्रगटावा किया है। स्वामी बसंत गिर जी नमित छोड़सी भंडारा(भोग) 26 सितंबर को शिव धाम टिल्ला दुधाधारी उभावाल नमोल में होगा।