सेवानिवृत महिंदर सिंह को दी विदाई
सरकारीहाई स्कूल लड्डा के मुख्य अध्यापक पद से सेवानिवृत हुए महिंदर सिंह को समूह स्टाफ ने विदाई पार्टी दी। इस मौके महिंदर सिंह समेत उनकी प|ी कुलवंत कौर पूर्व हेड टीचर बेटी डाॅ. जसप्रीत कौर को सरकारी हाई स्कूल लड्डा , सरकारी हाई स्कूल पुनावाल, सरकारी हाई स्कूल बालियां, मुख्य अध्यापक अमरजीत सिंह मनजीत सिंह सरकारी हाई स्कूल चंगाल, सरपंच महिंदर कौर नगर पंचायत लड्डा की अोर से सम्मानित किया गया। इस मौके आईपीएस पंजाब इंद्रजीत सिंह रंधावा ने भी विशेष तौर पर शिरकत की।
इस मौके सभी ने उनकी 35 साल की बेदाग सर्विस को खूब सराहा। प्रवक्ताओं ने उनके स्कूल के प्रति किए कार्यों और स्कूल में फुलवाड़ी लगाने की भी प्रशंसा की। इस दौरान आईपीएस रंधावा को सरपंच गुरचरण सिंह ने सम्मानित किया।
इस मौके रमलजीत सिंह सुदर्शन भाटिया ने स्टेज सचिव की भूमिका निभाई। मौके पर हाकम सिंह उभावाल, मुकंद सिंह सौजा, भरपूर सिंह अलीपुर खालसा, निर्मल सिंह लोंगोवाल, बलवंत सिंह संदौड़, अजायब सिंह मौजूद थे। मुख्य अध्यापिका सरोज रानी ने सभी का धन्यवाद किया।
संगरूर में महिंदर सिंह को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस्य।