भाई मनी सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित
लोंगोवाल (संगरूर)|ब्रह्म ज्ञानीशिरोमणि शहीद भाई मनी सिंह जी का शहीदी जोड़ मेला श्रद्धापूर्वक मनाया गया। तीन दिन तक चले इस समागम में रागी, ढाडी कविशरों ने धार्मिक दीवान सजाए।
इस दौरान विभिन्न धार्मिक राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने भाई मनी सिंह को श्रद्धा के फूल भेंट किए। इस दौरान पंजाब सरकार के वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महा सचिव तथा खादी पेंडू उद्योग बोर्ड के चेयरमैन हरजीत सिंह ग्रेवाल ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान सूबेदार मेला सिंह, चेयरमैन महिंदर सिंह दुल्लट, गुरचरण सिंह समाघ, अकाली नेता डा. नरिंदर सिंह दुल्लट, परमजीत सिंह पम्मा, महिंदर सिंह सिद्धू, भाजपा नेता डा. केवल चंद धोला, रतन कुमार मंगू, दीप कुमार गर्ग, राज कुमार गेरा सुनाम, मलकीत सिंह प्रेमी, गुरमेल सिंह गेली मौजूद थे।