कुल वार्ड -13
कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मेला सिंह प्रधान पद की कुर्सी पर कब्जा करने में सफल रहे थे। मेला सिंह ने अकाली दल के दलजीत सिंह को उनके वार्ड में जाकर पराजित किया था। नगर काउंसिल की ओर से 24 लाख रुपए की लागत से पाईप डालकर गंदे पानी की निकासी का प्रबंध किया गया था। इसके बावजूद शहर में गंदगी की समस्या का समाधान नहीं हो पाया। बारिश होते ही सड़कों पर कचड़ा पानी में बहकर लोगों घर दुकानों के सामने लग जाता है।