पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार ने मारी बाइक काे टक्कर, मौत

कार ने मारी बाइक काे टक्कर, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | लोंगोवाल (संगरूर)

बीतीरात सुनाम रोड पर कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्यकारी थाना मुखी सुशील कुमार ने बताया कि बीती रात स्लाइट लोंगोवाल का मुलाजिम वेद प्रकाश अपनी बाइक पर सवार होकर सुनाम की तरफ से रहा था। इसी दौरान लोंगोवाल की तरफ से रही स्विफ्ट कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार वेद प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया। उन्होंनें बताया कि हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस पर छानबीन कर रही है। पुलिस ने मृतक के भांजे गुरध्यान सिंह निवासी गांव भाठिया के बयानों पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ थाना लोंगोवाल में मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले कर दिया गया है।

वेद प्रकाश की फाइल फोटो