पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों ने स्कूल में सफाई की

छात्रों ने स्कूल में सफाई की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर |एवरग्रीनईको क्लब सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल महिलां ने प्रिंसिपल शशी गुप्ता की अगुवाई में स्कूल कैंपस में वातावरण संभाल कैंप लगाया। ईको क्लब इंचार्ज परमिंदर कुमार लौंगोवालस कैंप के दौरान वालंटियर्स को गुलाब, अशोका, गेंदा, तुलसी के पौधे बांटे गए। वॉलंटियर को विभिन्न क्यारियों की सफाई, स्टेज के आस-पास घास-फूस की कटाई, क्यारियों को मौसमी फूलों के लिए तैयार करने, कली करने, गड्ढों को मिट्टी से भरने, रास्तों से पत्थर हटाने आदि कार्य सौंपे गए। परमिंदर कुमार लौंगोवाल ने वॉलंटियर को वातावरण की हिफाजत के लिए बनता योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल शशी गुप्ता ने कहा कि अपने आस-पास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखा जाए। कैंप में डिंपल मनचंदा खेतीबाड़ी मास्टर, रजनी बाला, सुखविंदर कौर, रजिंदर सिंह, मनजीत कौर लेक्चरर शारीरिक शिक्षा, परमजीत कौर, बावा सिंह, सुखजीत सिंह, पवित्र, सुखचैन, लखवीर, लाली, बसंत आदि ने सहयोग दिया।

स्कूल में कली करते हुए वॉलंटियर्स।