पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिविल अस्पताल में चेकअप होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

सिविल अस्पताल में चेकअप होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविलअस्पताल में डॉक्टर के जांच करने से आक्रोशित मरीजों ने डीसी कार्यालय के सामने सिविल अस्पताल के विरुद्ध नारेबाजी की। अस्पताल में रही परेशानियों संबंधी मरीजों ने डीसी को अवगत भी करवाया। आरोप है कि अस्पताल में मरीजों द्वारा पर्ची कटवाने के बावजूद डॉक्टर उनका चेकअप नहीं कर रहे हैं।

राम नगर छन्ना निवासी तारा सिंह, उभावाल निवासी कुलबीर सिंह, बहादरपुर निवासी गुरजंट सिंह, लोंगोवाल निवासी माया कौर ने बताया कि वीरवार सुबह वह अस्पताल में आंखों का चेकअप करवाने के लिए पहुंचे थे। लंबी लाइन में लगकर पर्ची कटवाने के बावजूद आंखों के डॉक्टर ने उनका चेकअप नहीं किया। डॉक्टर ने उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया कि आज ऑपरेशन डे है अस्पताल में मरीजों के ऑपरेशन करेंगे इसलिए मरीजों का चेकअप नहीं कर सकते। डॉक्टर की शिकायत लेकर वह एसएमओ के पास भी गए परंतु एसएमओ ने भी उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया। जिस कारण वह प्रदर्शन के लिए मजबूर हुए हैं।

उन्होंने कहा कि यदि डॉक्टर ने मरीजों के ऑपरेशन करने हैं तो इसकी सूचना अस्पताल में लिखी जानी चाहिए। साथ ही ओपीडी में बैठे कर्मचारियों को इसकी सूचना होनी चाहिए ताकि वह मरीजों की पर्ची काटें। जिससे मरीजों के पैसे समय दोनों बच सकें।

डीसी अर्षदीप सिंह थिंद ने मरीजों की समस्याएं सुनने के बाद सिविल सर्जन को मरीजों की समस्याओं का समाधान करने का आदेश देते हुए कहा कि आगे से अस्पताल में मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी आने पाए।

वीरवार को संगरूर में डीसी को समस्या से अवगत करवाते हुए मरीज।