आरोपी गिरफ्तार किए तो देंगे धरना: मुकेश
जमीनप्राप्ति संघर्ष कमेटी ने 18 फरवरी को थाना लौंगोवाल के समक्ष धरना देने की चेतावनी दी है। बैठक के बाद जानकारी देते हुए जिला प्रधान मुकेश मलौद ने बताया कि गांव लिदड़ां के कुछ दलित परिवार नजूल जमीन पर खेती करके अपने परिवार का गुजारा चलाते हैं।
लगभग डेढ़ माह पहले गांव के एक व्यक्ति ने पूंजिपतियों की सह पर महिंदर सिंह नामक दलित की जमीन में उगी फसल को बर्बाद करके जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। इस संबंधी बडरूखां चौक में दरखास्त दर्ज करवाई गई थी लेकिन पुलिस ने बनती कार्रवाई नहीं की। एसएसपी से मुलाकात करके बनती कार्रवाई करवाने की मांग की गई लेकिन थाना लौंगोवाल की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई नहीं की बल्कि महिंदर सिंह के परिवार को बार-बार थाने बुलाकर समझौते के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि 18 फरवरी से पहले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तो थाने के समक्ष धरना दिया जाएगा। इस मौके सुरजन सिंह झनेड़ी, बलवीर बडरूखां, हरबंस, मुख्तियार लिदड़ां, बिंदर, लाल सिंह, मेला सिंह, परमजीत देहकलां आदि मौजूद थे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान मुकेश मलौद।