60 होनहार छात्रों को किया सम्मानित
संगरूर|अग्रसेन जयंतीपर अग्रवाल सभा ने काली माता मंदिर के शक्ति भवन में आयोजित समारोह के दौरान 60 होनहार छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। जबकि आईएएस के लिए हुई परीक्षा में 53वां रेंक प्राप्त करके सलेक्ट हुए मनीष बांसल और स्टेट अवार्डी अध्यापक परमिंदर लोंगोवाल का भी विशेष सम्मान किया गया। समारोह की शुरुआत महाराजा अग्रसेन की मूर्ति के सामने ज्योति प्रचंड करके की गई। सभा के प्रधान विजय गुप्ता, एडवोकेट बीके गोयल, नराता राम, बिंदर बांसल, मीना जिंदल ने सभा की सरगर्मियों पर प्रकाश डाला। महासचिव अशोक सिंगला ने मंच संचालन किया।