कंसल बने विंग के जिला चेयरमैन
भास्कर न्यूज|सुनाम (संगरूर)
कांग्रेसके प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा तथा पूर्व सांसद विजयइन्दर सिंगला के निर्देशों के तहत यहां के पूर्व नगर पार्षद रोटरी क्लब के अध्यक्ष घनशाम कंसल को पार्टी के स्पोर्ट्स कल्चरल विंग का जिला चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस संबंधी विंग के प्रदेश चेयरमैन नवदीप सिंह मोखा ने कंसल को नियुक्ति पत्र सौंपा है। पार्टी का आभार व्यक्त करते घनशाम कंसल ने कहा कि वे अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करेंगे। दूसरी तरफ इस नियुक्ति का पार्टी के नेता जगदीप भारद्वाज, मालविंदर सिंह गोल्डी, हरिंदर सिंह लख्मीरवाला, राजिंदर सिंह राजा, मुनीष सोनी आदि ने स्वागत किया है। नेताओं ने कहा कि इससे पार्टी मजबूत होगी। इस मौके पर कमलदीप शर्मा, भगवान दास कंसल, अनिल लौंगोवालिया आदि हाजिर थे।
सुनाम में घनशाम कंसल को नियुक्ति पत्र जारी करते कांग्रेस के नेता।