पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चाइना डोर का प्रयोग करने की विद्यार्थियों ने ली शपथ

चाइना डोर का प्रयोग करने की विद्यार्थियों ने ली शपथ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीनियरसेकेंडरीस्कूल माधोपुर में इंचार्ज प्रिंसिपल सुच्चा सिंह के नेतृत्व में सेमिनार लगाया गया। इसमें स्कूल के बच्चों को चाइनीज डोर के खिलाफ जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रोग्राम इंचार्ज सिद्धार्थ चन्द्र ने बच्चों को बसंत पंचमी की ऐतिहासिक, धार्मिक तथा वैज्ञानिक महत्व बारे बताया। उन्होंने कहा कि कई लोग पतंगबाजी में चाइना डोर का इस्तेमाल करते हैं जो कि मनुष्य, जीव, जंतुओं के लिए भारी खतरा पैदा कर रही है। चाइना डोर के कारण कई लोग घायल हो चुके हैं।

इस मौके पर बच्चों ने चाइना डोर का प्रयोग करने की शपथ ली। इस अवसर पर राकेश चौधरी, हरपाल, मास्टर हरेश सैनी, वरिन्द्र कुमार, विकास कुमार, अश्विनी कुमार, प्रभात सिंह, राकेश कुमार, मानव, मनजीत, बबीता, हरजीत, अभिषेक कुमार, अरुण, विजय, परमजीत, ज्योति चौहान, इन्दू बाला, मीनाक्षी सर्वजीत सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...