- Hindi News
- National
- चौक वाला खूह से सुजानपुर को जाने वाले मार्ग पर फाटक बंद रहने से लोग परेशान
चौक वाला खूह से सुजानपुर को जाने वाले मार्ग पर फाटक बंद रहने से लोग परेशान
माधोपुर | चौकवाला खूह से सुजानपुर को जाते मार्ग पर बना फाटक बंद रहने से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी बलवीर सिंह, अंग्रेज सिंह, मोना, नरेश कुमार, विनोद कुमार, सरपंच दविन्द्र सिंह अशोक कुमार आदि ने बताया कि फाटक पर से रोजाना कई गाडिय़ां जम्मू आती-जाती हैं और फाटक कई बार तो बहुत समय तक बंद रहता हैं। उन्होंने बताया कि कई बार तो क्रॉसिंग होने से लोगों को आधा घंटे तक इंतजार करना पड़ता हैं। उन्होंने बताया कि गत दिवस दोपहर को भी फाटक आधा घंटा से ज्यादा बंद रहा, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने रेलवे से मांग की है कि कोई ऐसी व्यवस्था की जाए कि फाटक पांच मिनट से ज्यादा देर तक बंद रहे।