डेरा गुलाब शाह में खूनदान कैंप लगाया
माहिलपुर | ब्लडडोनर्स कौंसिल नवांशहर की ओर से समाज सेवी संस्था बीडीसी ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से जिला रैडक्रास सोसायटी की अध्यक्षता में गांव मैली के डेरा साईं गुलाब शाह में खूनदान कैंप लगाया गया। इस दौरान युवकों ने बड़ी गिणती में खूनदान किया। कैंप का उद्घाटन डेरे की संचालका संत गंगा देवी जी महाराज और कांग्रेसी नेता डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने किया। मौके पर चीफ मैनेजर ओपी शर्मा, डॉ. एके सूद, संत जगदीश कुमार, संत सरिता देवी, जय राम सरपंच मैली, चरणजीत सिंह सरपंच पनाहपुर, रविंदर रौकी, तलविंदर हीर, प्रेम चंद, हुस्न लाल, पंडित मुरलीधर मौजूद थे। इस मौके खूनदान करने वाले करीब 100 युवकों को सर्टिफिकेट और यादगारी चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डेरे की संचालका संत गंगा देवी जी महाराज और कांग्रेसी नेता डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने किया।