- Hindi News
- अमेरिका भेजने को 6.35 लाख लिए, ब्राजील भेज दिया, केस
अमेरिका भेजने को 6.35 लाख लिए, ब्राजील भेज दिया, केस
अमेरिकाभेजनेका झांसा देकर 6.35 लाख की ठगी मारने के आरोप में थाना माहिलपुर की पुलिस ने दो भाईयों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला रविंदर सिंह पुत्र कृष्ण लाल कालेवाल भगतां के बयान के आधार पर भूपिंदर सिंह मोहन सिंह दोनों पुत्र हरभजन सिंह निवासी सरहाला कलां पर दर्ज किया है। पुलिस को रविंदर सिंह पुत्र कृष्ण लाल ने बताया कि उक्त आरोपियों ने उसे अमेरिका भेजने का झांसा देकर उसके 6.35 लाख रुपए लिए थे। बाद में ब्राजील भेज दिया। जहां से वह डिपोट हो गया और वापस लौट आया। इसके बाद जब उसने उन्हें अमेरिका भेजने की बात कही तो मुकर गया।
तो उसे अमेरिका भेजा ही उसके पैसे लौटाए। पैसे वापस मांगे तो उसे धमकियां देने लगे। इस पर उसने 4-12-2013 को एसएसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज की थी। इसको एसएसपी ऑफिस से आर्थिक अपराध शाखा को रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने जांच के बाद उक्त दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।