- Hindi News
- कमाही देवी और सैलाखुर्द में कई सड़कों की हालत खस्ता
कमाही देवी और सैलाखुर्द में कई सड़कों की हालत खस्ता
कमाहीदेवीसे जुड़ने वाली अधिाकांश सड़कें बदहाल हैं। हमने सड़कों की स्थिति जानने के लिए कमाही देवी से वाया बहचूहड़ होकर गांव कोठी, नठोली, अंदबाड़ पत्ती से बेंडिंग, चमूही को जाने वाली सड़कों का दौरा किया तो खस्ताहाल सड़कों की हकीकत सामने आई।
सड़को की खस्ताहालत को लेकर यहां विपक्ष के साथ जुड़े लोगों ने तो जमकर सरकार की नीतियों को कोसा वहीं सरार समर्थक जिन्होंने मौजूदा विधायक की जीत को सुनिश्चित करने के लिए दिन रात एक कर दिया वह लोग भी अपने मन की बात कहने से नहीं रुके। गांवों के बहुत सारे भाजपा समर्थकों ने अपना नाम छापने की शर्त पर विकास होने का रोना रोते हुए कहा कि हमारे गांवो की सड़कें तीन चार वर्षों से इतनी बदहाल हो चुकी है कि जगह जगह पर गहरे खड्ढें पड़े हुए हैं और कई स्थानों पर सड़क नाम को कोई चीज नहीं है। बड़े-बड़े पत्थरों के कारण सड़क खड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सत्ता पक्ष के समर्थकों ने यहां तक कह डाला कि हमने कई बार हलका विधायक से खस्ताहालत रास्तों की मरम्मत गांवो के अन्य विकास कार्यों हेतु मांग रखी लेकिन कोई असर नहीं हुआ। सरकार समर्थको ने कहा कि गांवों के अन्य लोग हमें बार बार ताने देते हैं कि कहां गए अब विकास करवाने के दावे और सड़कों की हालत जो बची है वह विधायक को क्यों नहीं दिखाते। रास्ते खस्ताहालत होने के कारण हर दिन कोई कोई दो पहिया वाहन वाले गिरते हैं क्या विधायक सरकार दुर्घटना के इंतजार में है।
सैलाखुर्द में खस्ता हाल सड़कों की मरम्मत के लिए नारेबाजी करते लोग।
कमाहीदेवी को जोड़ने वाली अधिकांश सड़कों का यही हाल है।