स्टूडेंट्स ने पूछे गुरमति साहित्य के बारे प्रश्न
माहिलपुर | संतबाबा हरी सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाई बलदेव सिंह मेंबर धर्म प्रचार कमेटी श्री दरबार साहिब अमृतसर की तरफ से समूह बीएड और ईटीटी स्टूडेंट्स को धार्मिक, सामाजिक और नैतिक मूल्यों के बारे जागरूक किया। उन्होंने गुरमति साहित्य, इतिहास के हवाले देकर स्टूडेंट्स को सही जीवन व्यतीत करने का संदेश दिया। समागम में मौजूद स्टूडेंट्स ने गुरमति साहित्य के बारे में उनसे प्रश्न भी किए। इस मौके कॉलेज प्रिं. डा. धीरज शर्मा ने बच्चों को जानकारी देने के लिए भाई साहिब और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री दरबार साहिब का धन्यवाद किया। इस मौके प्रो. नरिंदरजीत सिंह, हरमेश भाटिया, मोनिका महाजन, मंदीप कौर, संदीप, गुरविंदर सिंह और डा. संदीप सिंह ने भी अपने विचार पेश किए।