पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेन से उतरती सीढ़ियों में फंसी महिला, ट्रेन के साथ घिसटी, मौत

ट्रेन से उतरती सीढ़ियों में फंसी महिला, ट्रेन के साथ घिसटी, मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैलाखुर्द रेलवे स्टेशन पर दोपहर करीब 12:30 बजे ट्रेन से उतरते समय महिला डिब्बे की सीढ़ियों मे फंस गई। वह कुछ दूर तक घिसटती चली गई और गंभीर जख्मी हो गई। उसे सिविल अस्पताल माहिलपुर ले जाया जहां पर उसकी मौत हो गई। महिला के साथ उसकी डेढ़ साल की बच्ची भी थी लेकिन वो बाल-बाल बच गई।

जानकारी मुताबिक गांव जीवनपुर जट्टां की सुलिंदर कौर प|ी परस राम अपनी डेढ़ वर्ष की बच्ची तनुशा की दवाई लेने जेजो से नवांशहर जाने वाली ट्रेन मे सवार होकर सैलाखुर्द जा रही थी। सैलाखुर्द स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन धीमी हुई उतरने के लिए दरवाजे पर खड़ी सुलिंदर कौर का सीढ़ी में पांव फंस गया। वह ट्रेन के साथ घिसटने लगी। बेटी को किसी और महिला ने पकड़ा हुआ था। ट्रेन रुकते ही उसे निकाल कर सिविल अस्पताल महिलपुर ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। सुलिंदर कौर की गरिमा नाम की 6 वर्ष की एक और बेटी है। पति परसराम विदेश में है और वह पीछे बूढ़े सास-ससुर को संभालती थी। लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मे रखा गया है और जीआरपी पुलिस घटना की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...