पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्लब वर्ग में पलाही और रूड़कां कलां विनर

क्लब वर्ग में पलाही और रूड़कां कलां विनर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़शंकर | ओलंपियनजरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल 15वां राज्य स्तरीय टूर्नामेंट खालसा कॉलेज के जरनैल सिंह यादगारी फुटबॉल स्टेडियम में शुरू हुआ। पहले दिन कॉलेज वर्ग में गढ़शंकर कॉलेज और क्लब वर्ग में रूड़कां कलां और पलाही की टीमों ने जीत दर्ज की। टूर्नामैंट का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल ने गुब्बारे छोड़कर किया और टूर्नामेंट का सौवीनार रिलीज किया। कैबिनट मंत्री ठंडल ने खिलाड़ियों से जान पहचान कर मैच की शुरुआत की। उन्होंने टूर्नामेंट कमेटी को दो लाख रुपए की ग्रांट देने की घोषणा की। पहले दिन हुए कॉलेज वर्ग के मुकावले में बब्बर मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर और रामगढ़िया कॉलेज फगवाड़ा में मुकावला हुआ। जिसमें पैनेल्टी शूट से गढ़शंकर कॉलेज ने फगवाड़ा कॉलेज को 5-4 के अंतर से हरा कर जीत दर्ज की। दूसरे क्लब वर्ग के मुकाबले में जगत सिंह फुटबाॉल क्लब पलाही और यूनाइटेड फुटबॉल क्लब माहिलपुर में हुआ, जिसमें पलाही ने माहिलपुर को 1-0 से हरा कर जीत दर्ज की। दूसरे क्लब स्त्तर के मुकाबले में पंजाब स्पोर्टिग क्लब रूड़का कलां और श्री गुरु हरगोबिंद सिंह फुटबाल क्लब बंगा में हुए मुकाबले में रूड़कां कलां ने बंगा को 1-0 से हरा। मुकाबलों में विशेष अतिथियों में एसपी मोहाली शविंद्रजीत सिंह बैंस, सतनाम सिंह संघा, गुरमेल सिंह गिल, प्रेम डोगर, बलदीप सिंह, मनमोहन सिंह दियाल, रघुवीर सिंह गिल, बलराज तुरां, शिवचरण सिंह धमाई, विजय कुमार, मुख्तयार सिंह बाठ प्रधान दोआबा खालसा ट्रस्ट, बलराज सिंह तूर ने खिलाड़ियों से जान पहचान की। टूर्नामेंट में सेवानिवृत कैप्टन आरएस पठानिया, इकबाल सिंह खेड़ा, बलवीर सिंह चंगियाड़ा, प्रिंसिपल डॉ. सतविंदर सिंह ढिल्लों, तहसीलदार भूपिंद्र सिंह, कमेटी के डॉ. हरविंदर सिंह बाठ, नगर कौंसिल के अध्यक्ष रजिंद्र सिंह शूका, प्रिंसिपल राजविंदर सिंह बैंस, प्रिंसिपल प्रीत महिंदपाल सिंह, रोटरी क्लब के अध्यक्ष रणजीत सिंह खख, योराज गंभीर, शलिंद्र राणा, अमनदीप सिंह बैंस, राजिविंदर दियाल, कश्मीर सिंह पटवारी, रोशनजीत सिंह पनाम, राकेश पनाम, त्रिलोचन गोलिया, परमिंदर, मनजीत सिंह भुल्लर, वघेल सिंह लल्लियां मौजूद थे।

फुटबॉल टूर्नामेंट में विजेता टीम के साथ टूर्नामेंट करवाने वाले प्रबंधक।

ओलंपियन जरनैल सिंह यादगारी 15वां फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

खबरें और भी हैं...