पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंदूमाजरा ने अपनी शब्दावली सुधारी तो घेराव होगा : कृपाल

चंदूमाजरा ने अपनी शब्दावली सुधारी तो घेराव होगा : कृपाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैलाखुर्द में पंकज कृपाल के नेतृत्व में चंदूमाजरा के खिलाफ रोष जताते कांग्रेसी वर्कर।

भास्कर न्यूज |सैलाखुर्द

प्रेमसिंह चंदूमाजरा ने कांग्रेसियों को जानवर कहने के प्रति कांग्रेसी वर्करों ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश कंवीनर पंकज कृपाल एडवोकेट के नेतृत्व में रोष जताया। कृपाल ने कहा कि चंदूमाजरा की ओर से कांग्रेसियों के लिए प्रयोग की गई शब्दावली अति निंदनीय है। उन्होंने कहा कि एक सांसद को अभद्र भाषा का प्रयोग शोभा नहीं देता। यदि चंदूमाजरा ने अपनी शब्दावली सुधारी तो इसका घेराव किया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सरवन राम, आकाशदीप बेदी प्रधान ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल माहिलपुर, कमलजीत संघा, सरपंच मंजीत सिंह, हरभजन सिंह, सुरिंदर राणा, हरमेश, बलवीर सिंह, चौधरी वरिंदर सिंह, मक्खन सिंह शामिल थे।