पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोहन सिंह ठंडल ने किया स्कूल में बनी साइंस लैब का उद्घाटन

सोहन सिंह ठंडल ने किया स्कूल में बनी साइंस लैब का उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवपंजौड़ में ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच परमजीत सिंह पंजौड़ पूर्व समिति चेयरमैन के नेतृत्व में सरकारी हाई स्कूल में एक समागम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल शामिल हुए। उनके साथ मलकीत सिंह ठंडल, प्रिंसीपल रशपाल सिंह जलवेहडा, बलवीर सिंह परमार पूर्व संमती मैंबर, सरवन सिंह चेयरमैन ब्लाक संमती माहिलपुर, जत्थेदार इकबाल सिंह खेडा, अवतार सिंह ईसपुर, सरविंदर सिंह ठीडां, परमजीत सिंह रक्कड़ आदि थे। इस अवसर पर ठंडल ने पहले स्कूल में बनी साइंस लैब का उद्घाटन किया और बाद में समागम के दौरान स्कूल के छात्रों ने धार्मिक कार्यक्रम बढ़िया ढंग से पेश किया। उपरांत ठंडल ने बच्चों को संबोधन किया। उन्होंने बच्चों को पढाई मेहनत ओर लगन से काम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से बच्चों की पढाई के लिए कई तरह की स्कीमें आरंभ की है उनका सभी को फायदा लेना चाहिए।इस अवसर पर स्कूल की ओर से ठंडल को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में पूर्व सरपंच हरजिंदर सिंह, कमलजीत सिंह सैनी, चरनजीत सिंह, रशपाल सिंह, हरजिदंर सिंह पंच, नरिंदर सिंह बूटा, बलजिंदर सिंह काकू के अतिरिक्ति अन्य कई गणमान्य लोग थे।