- Hindi News
- फुटबाल मुकाबले में हकूमतपुर ने पंडोरी कद्द की टीम को 2 0 से हराया
फुटबाल मुकाबले में हकूमतपुर ने पंडोरी कद्द की टीम को 2-0 से हराया
फुटबालक्लब अजनोहा की ओर से गांव अजनोहा में शुरू हुए शहीद प्यारा सिंह और मनमोहन सिंह राजू सात दिवसीय यादगारी वार्षिक फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैंच गांव हकूमतपुर और पंडोरी कद्द की टीमों के बीच हुआ, जिसमें हकूमतपुर की टीम ने पंडोरी कद्द की टीम को 2-0 से हराया। दूसरा मैच गांव डांडीयां और डमूडा की टीमों के बीच खेला गया, जिसमे डाडीयां की टीम 1-0 से विजयी रही। तीसरा मैच डरोली खुर्द और नरुड़ की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें डरोली की टीम 1-0 से विजयी रही। चौथे मैच में पंडोरी गंगा सिंह की टीम ने खेड़ा की टीम को हराया। 5वां मैच भगतूपुर और औरगाबाद और 6वां मैच ठकरवाल और पांछटां और 7वां मैच भुगरनी और पंजौडा की टीमों के बीच खेला जाएगा।
मुकाबले में क्षेत्र की 52 किलोग्राम ओपन फुटबाल की 32 और 52 किलोग्राम की 18 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व एएसपी राजिंदर सिंह परमार और सतवंत कौर परमार ने किया। इस अवसर पर शविदर सिंह परमार, डॉ. जसवीर सिंह अजनोहा, पंडित शविंदर शर्मा, इंदरजीत सिंह, सरपंच महिंदर सिंह, जसविंदर कौर, प्रिं. धन्ना सिंह, अजीत सिंह, तरसेम सिंह मौजूद थे। अध्यक्ष शविंदर सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल 19 दिसंबर को होगा।
झोनोवाल ने गढ़ीमानसोवाल को हराया
गढ़शंकर।गांव झोनोवाल में गांव की क्रिकेट टूर्नामेंट कमेटी की ओर से करवाए गए दूसरे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में झोनोवाल की टीम ने गढ़ी मानसोवाल की टीम को हरा कर ट्राफी पर कब्जा किया। टूर्नामेंट में पंजाब और हिमाचल प्रदेश की पच्चीस टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला गढीमानसोवाल और झोनोवाल में हुआ, जिसमें गढ़ीमानसोवाल की टीम ने पहले खेलते हुए दस ओवर में आठ विकेट पर ७८ रन बनाए। झोनोवाल की टीम ने चार विकेट पर 79 रन बना कर मैच मैच जीत लिया। मैच में झोनोवाल की ओर से डिंपल ने तीस रन बनाकर और मक्खन सिंह ने 18 रन बनाकर मैच जीत लिया। समारोह में पवन कुमार, सुरिंद्र जोशी, करनैल सिंह, गुरमेल सिंह ने इनाम दिए। मौके पर सुरिंद्र जोशी, करनैल सिंह, गुरमेल सिंह, सरबजीत सिंह, लाटी बोपाराय, बरजिंदर सिंह बोपाराय,गुलशन कुमार, संजीव सिंह, नरिंद्र सिंह, हरजिंदर सिंह, परविंदर सिंह, मनीश कुमार, जस्सी,मक्खन सिंह, डिंपल, शाम कुमार चरनजीत सिंह आदि मौजूद थे।