- Hindi News
- माहिलपुर में तीन शाम भोले के नाम शिवरात्रि महोत्व कल से
माहिलपुर में तीन शाम भोले के नाम शिवरात्रि महोत्व कल से
शिवमंदिर नव निर्माण और राधा कृष्ण कमेटी माहिलपुर की तरफ से हर वर्ष की तरह इस बार भी शिवरात्रि महोत्सव तीन शाम भोले के नाम प्राचीन शिव मंदिर माहिलपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा। कमेटी प्रबंधकों प्रेम पाल बाली, सुभाष गौतम और अशोक कुमार राणा ने बताया कि 14 फरवरी को विशाल शोभायात्रा मंदिर कमेटी से निकाली जाएगी। इसके अलावा 15, 16, 17 फरवरी को मंदिर में शिव कथा और भजन कीर्तन का गुणगान साध्वी प्रतिमा भारती करेंगे। 22 फरवरी को शिव मंदिर में विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।