- Hindi News
- बदलते मौसम की पहली बारिश फसलों के लिए लाभदायक
बदलते मौसम की पहली बारिश फसलों के लिए लाभदायक
बरसातकी आज पहली बारिश पर आम लोग खुश है वहीं किसानों ने भी इस बारिश से कुछ राहत महसूस की। पिछले काफी समय से यहां किसानों ने फसल की तो बिजाई कर ली है लेकिन बारिश होने के कारण वह भी आसमां की ओर देख रहे थे। किसान संजीव कुमार ने बताया कि उसने मटरों और आलू की फसल लगाई हुई है। इस बारिश से सभी फसलों को फायदा ही है। यह बारिश किसानों के लिए बढ़िया उत्पादन में सहायक है। किसानों ने बताया कि जिस फसल की आगे बिजाई की जानी है, उसके लिए भी यह बारिश बढ़िया है। बारिश के कारण पर्यावरण भी साफ हो गया है, जिससे आम लोगों को भी काफी फायदा होगा।
माहिलपुर के किसानों ने बताया कि बारिश से फसलों को काफी लाभ पहुंचेगा।