पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिव मंदिर में महा शिव पुराण कथा आज होगी शुरू

शिव मंदिर में महा शिव पुराण कथा आज होगी शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माहिलपुर। गांवभाम में शिवरात्रि मनाने संबधी कार्यक्रम की रूपरेखा प्रबंधकों की तरफ से बैठक कर तैयार की गई। इस संबधी जानकारी देते प्रधान अमरजीत सिंह, जसविंदर सिंह जसवाल, अमरजीत सिंह, जोगा सिंह, टिक्का सिंह, राजिंदर कुमार ने बताया कि 9 फरवरी को शिव मंदिर भाम में महां शिव पुराण कथा शुरु होगी और 17 फरवरी को भोग डाले जाएंगे। इसी रात शिव पूजा होगा और 18 फरवरी को हवन यज्ञ और भंडारा होगा। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को हरमन जरमन नाटक मंडली लुधियाना की तरफ से भगवान शिव जी संबधी धार्मिक समागम आयोजित किया जाएगा।