पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहकारी बैंक माहिलपुर के चुनाव में अकाली भाजपा अलग अलग

सहकारी बैंक माहिलपुर के चुनाव में अकाली-भाजपा अलग-अलग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माहिलपुरकी प्राइमरी सहकारी कृषि विकास बैंक लिमिटेड की प्रबंधक कमेटी के 16 फरवरी को हो रहे चुनाव को लेकर अकाली-भाजपा गठबंधन स्थानीय स्तर पर पूरी तरह अलग हो गया है। इस बैंक के कुल 6 जोन में से शिअद की तरफ से अपने अलग उम्मीदवार खड़े किए हैं। भाजपा अलग दो जोन से चुनाव लड़ने के लिए अकाली उम्मीदवारों के खिलाफ मैदान में उतरी है। विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां और कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल के ग्रुपों में भी टक्कर शुरू हो गई है। ठंडल ग्रुप के नेताओं का कहना है कि कुछ स्थानीय स्तर के अपने ही उम्मीदवारों की पीठ में चाकू मार रहे हैं जो पार्टी के लिए नुकसान है। जनरल कौंसिल के नेता जत्थेदार इकबाल सिंह खेड़ा का कहना है कि माहिलपुर शहर को छोड़ कर बाकी सभी जोन टोडरपुर, भाम, खैरड़, अच्छकरवाल, बाड़ियां कलां और मैली विधानसभा हलका चब्बेवाल अधीन आते हैं। विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह के सदस्य अपनी मनमर्जी कर रहे हैं, इसका पार्टी को नुकसान होगा।

भाजपा एससी मोर्चा विंग पंजाब के प्रधान डॉक्टर दिलबाग राय ने बताया कि उक्त बैंक की प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए तो मंत्री सोहन सिंह ठंडल और ही विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह ने भाजपा नेताओँ को अपने उम्मीदवारों को खड़े करने के लिए कोई सलाह नहीं ली। भाजपा दो जोनों से अपने उम्मीदवार खड़े करने के लिए अकाली दल के सदस्यों ने बताया था लेकिन अकाली दल ने मैली और माहिलपुर जोन से उम्मीदवार खड़े कर दिए तो भाजपा को अपने अलग उम्मीदवार खड़े करने पड़े।

इस चर्चित चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से जैलदार दविंदर सिंह गिल खैरड़ अच्छरवाल जोन से चुनाव लड़ रहे हैं। वह इस बैंक के कांग्रेस सरकार के समय चेयरमैन रह चुके हैं। गिल ने बताया कि भले ही लड़ाई सख्त है लेकिन वह पार्टी के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

शिअद की तरफ से खैरड़ अच्छरवाल जोन से कमलजीत सिंह उर्फ लक्खा पालदी, जसवीर सिंह जोन टोडरपुर, रघुवीर सिंह जोन भाम, दया राम मैली, दया सिंह, रविंदरपाल सिंह राए बाहोवाल जोन बाड़िया कलां से कागज भरे हैं। भाजपा की तरफ से जोन मैली से वीर सिंह और जोन माहिलपुर से अमरजीत सिंह मेघोवाल चुनाव मैदान में हैं।

मैली और माहिलपुर जोन में अकाली दल और भाजपा के बीच सख्त टक्कर बन गई है जबकि मैली विधानसभा हलका चब्बेवाल और माहिलपुर शहर गढ़शंकर विधानसभा हलके का हिस्सा है। लगभग 800 वोटें हैं और जिनमें से 44 के करीब खाताधारक सदस्य डिफाल्टर है। इनकी तरफ से कुल 1974617 कर्जा बकाया रकम है। प्रबंधक कमेटी की चुनाव के लिए टोडरपुर जोन के लिए सरकारी स्कूल टोडरपुर, जोन भाम प्राईमरी स्कूल भाम, खैरड़ अच्छरवाल, सरकारी प्राइमरी स्कूल, बाड़िया कलां और माहिलपुर बैंक की मुख्य ब्रांच और मैली की सरकारी प्राइमरी स्कूल मैली में 16 फरवरी को होगी। भाजपा नेताओं ने आज माहिलपुर में बैठक मंडल प्रधान अमरजीत सिंह भिंदा की अध्यक्षता में की जिसमें डा. दिलबाग राए विशेष तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने अपने उम्मीदवारों के मैली और माहिलपुर जोन के कागज भरवाए और घोषणा की कि भाजपा का यहीं अकाली दल के साथ कोई गठजोड़ नहीं है। वह अपने उम्मीदवार अपने ही दम पर जिताएंगे क्योंकि अकाली नेताओँ ने भाजपाईयों के साछ उम्मीदवार खड़े करने लगे कोई ,सलाह नहीं की बल्कि उनके हिस्से के जोन में से अपने अलग उम्मीदवार खड़े कर पार्टी गठजोड़ धर्म की उल्लंघना की है। इस मौके पर भाजपा नेता सतपाल कालिया, प्रवीन कुमार सोनी, नवदीप सूद जेजों दोआबा, अश्विनी खन्ना, रोशन, राकेश परसोवाल, राजेश कुमार, खुशी राम, चेतन महदूद, दलवीर चंद, गुरमेल सिंह, सोढी सिंह, प्रभाकर, सुखदेव सिंह, प्रवीन लसाड़ा, तिलकराज, इकबाल सिंह शामिल थे।

भाजपा ब्लॉक माहिलपुर के नेता अपने अलग उम्मीदवारों के कागज भरने से पहले पार्टी रणनीति के बारे में बताते हुए।