पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएसपी और थाना प्रभारी नशा केंद्र से ठीक होकर लौटे युवकों से मिले

डीएसपी और थाना प्रभारी नशा केंद्र से ठीक होकर लौटे युवकों से मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माहिलपुर |पंजाब सरकारकी ओर से आरम्भ की गई नशा छुड़ाओ मुहिम को उस समय भरपूर प्रोत्साहन मिला जब गांव लंगेरी के युवकों को जो नशे के आदी थे नशा छुड़ाओ कैंप में भेजा था। वह आज पूरी तरह से नशा मुक्त होकर अपने घरों में पंहुचे। उनके आने पर घर परिवार खुश था। इन युवकों देख क्षेत्र के दूसरे युवक जो नशे के आदी थे कैपों में जाने के लिए तैयार हो गए।

ब्लाक माहिलपुर के गांव लंगेरी में आज पुलिस जिला प्रमुख राजजीत सिंह हुंदल के निर्देशों पर डीएसपी गढशंकर मनजीत सिंह और थाना प्रभारी माहिलपुर दिलबाग सिंह उन युवकों को मिलने के लिए पंहुचे। जिनमें जसविंदर सिंह, गुरमुख सिंह, सुरिंदर सिंह, गुरशरन सिंह, मनजीत सिंह, महिंदर सिंह, बलजीत सिंह, राम प्रकाश, मनजीत सिंह, जतिंदर सिंह, आज्ञा राम शामिल थे। इस अवसर पर उन युवकों के परिवार वालों ने बताया कि उनके बच्चे नशे की लत से मुक्त होकर आए है उनके लिए इस से बढ़कर ओर कोई खुशी नही हो सकती।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह गांव देनोवाल के भी 12 युवक इस नशे की बीमारी से मुक्त होकर घर पहुंचे हैं। घर वापस आए नौजवानें ने बताया कि बेशक उन्हें पहले 10 दिन नशा छुड़ओ केंद्र में तकलीफ हुई लेकिन बाद में सब सामान्य हो गया। उन्होंने बताया कि भविष्य में कभी नशों का सेवन नही करेगें और दूसरे लोगों को भी नशों से बच कर रहने के लिए प्रेरित करेगें। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में सरपंच तरसेम लाल, सुखदेव सिंह, और नरिंदर सिंह शामिल थे।